- Hindi News
- आवर्ती अनावर्ती खर्च को लेकर उलझे निजी स्कूल
आवर्ती-अनावर्ती खर्च को लेकर उलझे निजी स्कूल
बांसवाड़ा। फीसनिर्धारण कमेटी के निर्देश पर इन दिनों ऑनलाइन भरी जा रही निजी स्कूलों की फीस के मामले में स्कूल संचालक आवर्ती और अनावर्ती खर्च को लेकर उलझे हुए हैं। निजी स्कूल संचालकों को इन दो शब्दों में कौनसा खर्च शामिल होगा, वह समझ में नही रहा। इसको लेकर आरटीई प्रभारी सूरज पाटीदार ने बताया कि पहले तो सभी स्कूल ऑनलाइन भरी गई सूचनाओं की प्रिंट और हार्ड कॉपी मय दस्तावेजों के मुख्यालय पर जमा कराए। दूसरी ओर पाटीदार ने बताया कि आवर्ती व्यय से अर्थ यहीं है कि स्कूल संचालन को लेकर बार बार किए जा रहे खर्च, जिसमें कर्मचारियों का वेतन, भवन का किराया या मरम्मत, बिजली पानी का बिल, डाक व्यय, परीक्षा खर्च, रखरखाव आदि शामिल है। और अनावर्ती खर्च में जो साल में एक बार ही किया जाता है। जैसे कंप्यूटर खरीद, फर्नीचर व्यय, पंखे या वाटर कूलर आदि खर्च इसमें शामिल होते है।