साधकों ने किया दुर्गासप्तशती का पाठ
बांसवाड़ा| शहरके त्रयंबकेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को शिवयोग साधकों ने बीजमंत्रों से दुर्गासप्तशती का पाठ और संजीवनी जाप शांतिपाठ किए। वही साधकों ने जम्मू कश्मीर बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की और बाढ़ में मरने वालों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। विनीत पंड्या ने बताया कि जम्मू कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों के लिए साधक दीपक भावसार, रूपेश रूपचंदानी, धर्मिष्ठा पाठक, मकना, भावना आदि ने सहयोग राशि एकत्रित की जो सोमवार को विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराएंगे।