पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाल श्रावक शिविर में दी संस्कारों की सीख

बाल श्रावक शिविर में दी संस्कारों की सीख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गनोड़ा| मोटागांवके सूर्यानंद ज्ञान मंदिर में रविवार से आचार्य मृदुर| सागरजी के सानिध्य में बाल संस्कार शिविर का शुभारंभ हुआ। बाल जैन श्रावकों के समागम को देखकर श्रद्धालुअों में उत्साह देखा गया।

अभिनंदन चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष मांगीलाल उकावत ने श्रावक-श्राविका, शिक्षक और अन्य महानुभावों का स्वागत किया। बाल संस्कार शिविर को संबोधित करते हुए आचार्य मृदुर|सागरजी ने कहा कि श्रावक जैन शासन के भावी संरक्षक और सूत्रधार है। साथ ही भगवान महावीर स्वामी के वर्तमान शासन काल को आगे चलाने वाले हैं। चैत्य परिपाटी के रूप में बाल रैली कस्बे में जैन जयंती शासनम्, गुरुजी के जयकारों से गूंजती हुई जैन श्वेतांबर मंदिर पहुंची। बाल संस्कार शिविर में बनकोड़ा से पुण्य जैन पाठशाला के 21, आसपुर से 31, पूंजपुर से 21, मोटागांव के 30 अन्य गांवों के कई बाल जैन श्रावकों ने भाग लिया।

प्रतियाेगिता का आयोजन

इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता की सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पूजा जैन, द्वितीय जाहनवी जैन, तृतीय स्थान अनुषा जैन आसपुर, जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान दीया जैन, द्वितीय अंश जैन और तृतीय स्थान चिराग जैन बनकोड़ा को प्राप्त हुआ। विजेताओं को मांगीलाल उकावत की ओर से पुरस्कार दिए गए। पेन कॉपी का वितरण कन्हैयालाल शाह ने किया। शिविर के दौरान साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। यह जानकारी रजनीश उकावत ने दी।

मोटागांव में बाल संस्कार शिविर के शुभारंभ के अवसर पर निकाली गई रैली।