- Hindi News
- वार्ड परिसीमन में गड़बड़ियां इतनी कि मच सकता बवाल
वार्ड परिसीमन में गड़बड़ियां इतनी कि मच सकता बवाल
नगरपरिषद के दो माह बाद प्रस्तावित चुनाव से पूर्व किए जा रहे परिसीमन की प्रक्रिया संदेह के घेरे में है। शहर में वार्डों की तादाद 40 से बढ़ाकर 45 किए जाने की प्रक्रिया में फिलहाल मतदाता भी उलझकर रह गए हैं। और हालत यह है कि शहरवासियों में अभी से धीरे-धीरे रोष पनपने लग गया है। निर्वाचक नामावली-2014 की जो पहली कॉपी जारी की गई है, उसमें गड़बड़ियां एक-दो नहीं, बल्कि उनका अंबार लगा है। ये गड़बड़ियां भी ऐसी हैं कि मोहल्ले ही गायब हो गए।
मसलन, वार्ड नंबर 33 में वनेश्वर महादेव, आंशिक जोगीवाड़ा, सूरजपोल, आंशिक मकरानीवाड़ा सरीखे शामिल बताए गए हैं, जबकि ये मोहल्ले इस वार्ड में हैं ही नहीं, जो कि गलत जुड़ गए। यहां के सीमा, कन्हैयालाल, मुकेश, शारदा, जितेंद्र, दिनेश के नाम जुड़ गए। इसी प्रकार, क्षेत्रपाल से सिंगवाव रोड आंशिक में ढेर सारे नाम गलत जोड़ दिए गए।
स्थिति यह है कि वोटर लिस्ट पहले बना दी और नक्शा बाद में बनाया। क्या-क्या कॉलोनियां शामिल होंगी, यह नक्शे में दिया ही नहीं, मतदाताओं के नाम भी इधर से उधर, हो चले हैं। कई नए नाम जुड़ गए तो कई पुराने नाम हट गए। अभी तक की सूची पर ही भरोसा किया जाए तो कई मतदाता ही अपनी पहचान के मोहताज हो चले हैं। ऐसे हालात में चुनाव से पहले जनभावना के अनुरूप संशोधन नहीं हुआ तो हंगामा मच सकता है। मौजूदा पार्षद भी इसको लेकर संशय में हैं, वहीं चुनाव लड़ने के दावेदारों को सूझ ही नहीं रहा कि वे क्या करें। अभी तक देखो और इंतजार करने सरीखे हाल हैं।
हालांकि निर्वाचन विभाग को इसका आभास होने लगा है और फिलहाल इस काम में बीएलओ और नगर परिषद के अमले की मदद लेकर आपत्तियां-सूचियां देखी जा रही है और गड़बड़ियों को चिंहित करने की कोशिश के काम में लगाया जा रहा है। हालांकि अभी तक परिसीमन में अपत्तियों का दौर चलता रहा है। इसमें ढेर सारी अापत्तियां प्रशासन यानी जिला और उपखंड निर्वाचन विभाग तक भी पहुंची है। बांसवाड़ा। शहर के वार्ड संख्या 1 से 45 में 65 मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया।
इसके साथ ही सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन करने का कार्य चलता रहा है। इसमें संशोधन के आवेदन लिए जाते रहे हैं। इसके तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र 3, परिजनों का नाम जोड़ने प्रपत्र 4, नाम हटाने प्रपत्र 5 और किसी भी प्रकार की शुद्धि के लिए प्रपत्र 6 बीएलओ को