नवरात्र में रोडवेज की अतिरिक्त सेवा
बांसवाड़ा| नवरात्रिमें त्रिपुरा सुंदरी शक्ति पीठ में दर्शनार्थियों की सुविधा को लेकर राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम हर साल की भांति इस साल भी अपनी विशेष सेवाएं देगा। आरएसआरटीसी की ओर से 25 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक दो ग्रामीण सेवा की बसें संचालित की जाएंगी। वहीं, अष्टमी पर बांसवाड़ा-सागवाड़ा की डूंगरपुर रूट की बसें वाया त्रिपुरा सुंदरी मंदिर होकर जाएंगी।