सुभाष नगर में सड़क के बीच पोल
बांसवाड़ा। सुभाषनगर में सड़क के बीच लगे पोल लगा हुआ है, जिसे हटाने की सुनवाई नहीं हो रही। आखिरकार क्षेत्रवासियों ने कलेक्टर से हस्तक्षेप चाहा है। पूर्व में भी इस गंभीर समस्या को बताया जा चुका है। सड़क के बीच पोल लगाने से भारी वाहन तो रुक गए हैं, लेकिन इससे एंबुलेंस या इमरजेंसी जैसी सुविधाएं भी कॉलोनी में नहीं पहुंच पा रही हैं। कॉलोनी के बच्चे स्कूली वाहनों से कॉलोनी में नहीं पा रहे हैं। इस मामले में क्षेत्रवासी योगेश भावसार, विपुल मेहता, नितेश शर्मा, अर्चना गुप्ता ने प्रशासन को ज्ञापन दिया है।