लैम्पस व्यवस्थापक खुलवाएंगे बैंक खाते
बांसवाड़ा। ग्रामीणक्षेत्र के लोगों को भामाशाह योजना के खाता खुलवाने के लिए लैंप्स को एजेंट बनाया गया है। इससे ग्रामीण लैंप्स में जाकर पता कर सकते हैं कि उनके लिए क्या सुविधाएं होंगी। खाता किस प्रकार से खुलेगा। इसके लिए लैंप्स व्यवस्थापक की भी जिम्मेदारी है कि वह केंद्रीय सहकारी बैंक की शाखा में संबंधित ग्रामीण का खाता खुलवाएं। इसके लिए व्यवस्थापक इंकार नहीं कर सकता है। इसके लिए आदेश जारी किए हैं।
सभी लैंप्स को बिजनेस प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। भामाशाह योजना में काम करने वाले लैंप्स को इसके तहत कुछ ना कुछ सहायता भी दी जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री के आदेश पर सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार अनुराग भारद्धाज ने जिला कलेक्टर बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, राजसमंद और डूंगरपुर के लिए आदेश जारी किए हैं। केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक शंकरलाल डामोर ने बताया कि इसके सभी व्यवस्थापकों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।