पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बांसवाड़ा सिंटेक्स का निर्यात 600 करोड़ पार

बांसवाड़ा सिंटेक्स का निर्यात 600 करोड़ पार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। दाहोदरोड स्थित में बांसवाड़ा सिंटेक्स की साधारण सभा की बैठक हुई। बैठक में सभी प्रकार के लेखा-जोखा आदि शेयर होल्डर को बताए गए। साथ ही हानि-लाभ प्रगति की जानकारी विभाग को दी गई। चेयरमैन आरएल तोषनीवाल ने जानकारी दी कि इस वर्ष कंपनी का निर्यात 600 करोड़ रुपए के पार हो गया है। वर्ष 13-14 में यह 605 कराेड़ रुपए का रहा। इससे पहले साल में यह 599 करोड़ रुपए रहा। चालू वित्त वर्ष में कंपनी की प्रथम पांच माह में कुल आय 268 लाख रुपए की रही है। हालांकि बीते वर्ष समान अवधि में यह 330 लाख रुपए की थी। कंपनी की यह 34वीं साधारण सभा थी। बैठक में जानकारी दी गई कि वर्ष 13-14 में कुल अाय 855 लाख रुपए की रही, वहीं बीते वर्ष यह 772 लाख की थी। इसमें 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।