गुजराती गरबों पर थिरकने लगे वागड़ के कदम
नवरात्रके दौरान अब वागड़ अंचल में गुजराती गरबों की रंगत जमने लगी है।
शहर के अंबामाता मंदिर, महालक्ष्मी चौक, कंसारा मोहल्ला, खांदू कॉलोनी, ठीकरिया स्थित लक्ष्मीनारायण चौक, त्रिपुरा कॉलोनी स्थित त्रिपुरा चौक, आशापुरा और भादवा माताजी, कालिका माताजी मंदिर, भैरव चौक, माही कॉलोनी स्थित श्रीराम मंदिर, पुरानी सब्जी मंडी में गरबा खेलने लोगों के आने का क्रम प्रारंभ हो चुका है। वाद्य यंत्रों की धुनों पर गरबा गायक गुजराती गरबे आज नवली छे नव नवरात्र रंग मां रंग ताली.....,पंखिड़ा रे उड़ी ने जाजे पावागढ़ रे महाकाली ने जई ने कैजे गरबे रमे रे....., आवाे तो रमवा ने गरबे घुमवा ने माई मारे जोवु छे तमने रमता रे......आदि गरबों की खासी धूम मची हुई है। वहीं, गरबे खेलने आने वाले पुरुष जहां नए और आकर्षक परिधानों में सजे धजे नजर आते हैं, वहीं युवतियां भी गुजरती और काठियावाड़ी परिधानों में गरबे खेलते हुए दिखाई देती है।
गरबा नृत्य के दौरान उत्साह उस समय द्विगुणित हो जाता है जब गरबा खेलने वाले युवक-युवतियां गरबा नृत्य के दौरान नित नए अंदाज का उपयोग करते हैं। अंबामाता मंदिर में नवरात्र की सप्तमी को आखिरी गरबे होंगे, वहीं शेष सभी देवी मंदिरों में नवरात्र की नवमी तक गरबे खेले जाएंगे।
बांसवाड़ा. रतलाम रोड स्थित किड्जी प्री स्कूल में शनिवार को गरबा रास स्पर्धा हुई। जिसमें बच्चों ने गुजराती और काठियावाड़ी परिधान पहनकर उत्साह के साथ गरबा खेला। इसमें बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। निदेशक डॉ. राजेश वसानिया, किड्जी के जोन मैनेजर अभिनव शुक्ला, संदीप शाह, संस्थाप्रधान पूनम भाटी मौजूद थे। दूसरी ओर श्रीमहावीर बीएड कॉलेज डांगपाड़ा में नवरात्रि उत्सव मनाया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने गरबा नृत्य कर प्रस्तुतियां दी। इसमें प्रथम स्थान सीवी रमन परिषद, द्वितीय स्थान विवेकानंद परिषद, तृतीय स्थान रविंद्रनाथ टैगोर और सुभाषचंद्र बॉस ने प्राप्त किया। विद्यानिकेतन राजमंदिर में नवरात्रि उत्सव मनाया गया। यह जानकारी गायत्री निगम ने दी। इसी तरह से महाराणा प्रताप कॉलेज पालोदा में भी गरबा नृत्य हुआ। इसके साथ ही शारदीय नवरात्र के तहत जिले अन्य सरकार और गैरसरकारी स्कूलों में गरबा रास का आयोजन किया गया। इसमें िवद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक वेशभूषा मेें गुजराती गरबों पर प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान स्कूल स्टाफ स