मानवाधिकार दिवस सप्ताह का समापन
बांसवाड़ा. भारतीविद्या भवन में नेशनल ग्रीन कोर के अंतर्गत मानवाधिकार दिवस सप्ताह का समापन विद्यार्थियों ने रैली निकालकर किया। प्राचार्या सरोज नगावत ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में छात्र-छात्राएं मानवाधिकार संरक्षण से संबंधित नारे लगाते चल रहे थे। इस दौरान भारती मिश्रा, जयप्रकाश नागर, हिमांशु, निधि जैन, ममता मिश्रा मौजूद थे।