पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्क और सड़कों पर से हटाए जाएं अतिक्रमण

पार्क और सड़कों पर से हटाए जाएं अतिक्रमण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा. शहरमें पाला रोड, माही बाल उद्यान, पाला पुल और रोड पर इन दिनों ठेले पर व्यापार करने वाले लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। जिससे इन क्षेत्रों में सड़कें संकरी होने से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, सात लाख रुपए की लागत से बनाए गए बाल उद्यान पर भी सब्जी विक्रेताओं ने अतिक्रमण कर रखा है।

ऐसे में बच्चों के खेलने से लेकर बुजुर्गों के घूमने तक का स्थान नहीं बच पाया है। सड़क और पाला पुल के दोनों अतिक्रमण किया हुआ है। वहीं, सब्जी मंडी खाली पड़ी है। अल ताहेराबाद समिति के अध्यक्ष हुसैनी मेरजी ने प्रशासन से रास्तों और पार्क से अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।