पदोन्नति में विसंगति को दूर किया जाए
बांसवाड़ा. शिक्षासेवा प्राध्यापक संघ बांसवाड़ा ने जिले के पांचों विधायकों सहित जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर क्षेत्र के स्कूलों में प्रधानाचार्य के रिक्त पड़े पदों को भरने और वेतन विसंगति को दूर करने की मांग की है। इस संबंध में रेसला के जिलाध्यक्ष प्रकाश पंड्या सहित अन्य पदाधिकारयों ने कई जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखे हैं।