- Hindi News
- जमीन हथियाने अधिकारियों से मिल तैयार किए फर्जी दस्तावेज
जमीन हथियाने अधिकारियों से मिल तैयार किए फर्जी दस्तावेज
तलवाड़ापंचायत समिति के अधीन कुशलपुरा ग्राम पंचायत में एक व्यक्ति की जमीन हथियाने को लेकर कुछ लोगों ने स्थानीय अधिकारियों से मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कराने का मामला सामने आया है।
कुशलपुरा ग्राम पंचायत के सागेता निवासी नाथू पुत्र कोदरलाल ने एसपी को परिवाद देकर इस मामले का खुलासा किया। परिवाद में प्रार्थी ने नाथू ने 8 लोगों को अपराधी बनाया है, जिसमें हल्के पटवारी, रजिस्ट्रार जन्म मृत्यु शामिल है। परिवाद में बताया है कि उसके खातेदारी और स्वामित्व की जमीन है। जिसे हथियाने के लिए कुछ लोगों ने पटवारी आदि से मिलकर प्रार्थी का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया।
बाद में इसे आवश्यक कार्यालयों में पेश कर जमीन प्राप्त करने की कार्रवाई की। जबकि प्रार्थी स्वयं जीवित है। परिवाद के साथ शिकायतकर्ता ने ग्राम पंचायत का एक प्रमाण पत्र भी पेश किया है, जिसमें जीवित होने का प्रमाण दिया गया है। इस पूरे मामले में सवाल यह है कि आखिर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कैसे हो गया। जबकि ऐसा प्रमाण पत्र तब जारी हो सकता है, जब व्यक्ति के मरने की तस्दीक मेडिकल बोर्ड द्वारा या ग्राम पंचायत द्वारा किया जाए।