पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दहेज के लिए दो महिलाओं को बेदखल किया

दहेज के लिए दो महिलाओं को बेदखल किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा. आनंदपुरीथाने में शनिवार को एक महिला ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया। पीड़िता सेवना निवासी कला जोगी ने बताया कि दो माह पहले उसके पति गटु पुत्र रघुनाथ जोगी और अन्य 7 लोगों ने दहेज की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक रुप से प्रताड़ित करके घर से निकाल दिया। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, दूसरी ओर अरथूना थाने में भी माजिया निवासी रमीला प|ी लक्ष्मण चरपोटा ने अपने पति लक्ष्मण के दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने और घर से निकाल देने का मामला दर्ज कराया।