- Hindi News
- पटेल समाजबंधुओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प
पटेल समाजबंधुओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प
बांसवाड़ा. हाड़खेरापटेल समाजबंधुओं ने पंडित गौरीशंकर उपाध्याय पार्क में बैठक आयोजित कर नशामुक्ति का संकल्प लिया। हाड़खेरा पटेल समाज के अध्यक्ष नाहरसिंह पटेल ने बताया कि पूर्व में तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भारत सिंह ने अफीम सेवन बंद कर लोगों को नशे से मुक्ति दिलवाने के उद्देश्य से विठ्ठलदेवजी मंदिर के प्रांगण में नशामुक्ति संबंधी शपथ दिलवाई थी। जिसके तहत कूपड़ा, सुंदनपुर, बोदला, ठीकरिया, भचड़िया, सियापुर के लोगों ने नशामुक्ति का संकल्प लेकर उसका पालन किया। वहीं नाथूलाल पटेल ने बताया कि 10 दिसंबर को बड़गांव में आयोजित बैठक में लोगाें ने अफीम की मनुहार को बंद करने की शपथ ली। उन्होंने बताया कि समाज के लोगों को नशामुक्ति के संबंध में जाग्रत किया जा रहा है, जिससे की लोग नशे से मुक्ति पा सके।
बांसवाड़ा. नशामुक्ति का संकल्प लेते हाड़खेरा पटेल समाजबंधु।