पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मारपीट के केस दर्ज

मारपीट के केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा. सदरथाने में गुरुवार को मारपीट के दो मुकदमे दर्ज किए गए। जिसमें शीलाभीत निवासी प्रकाश पुत्र विटला डोडियार ने शीलाभीत निवासी रमण पुत्र कचरु डोडियार और अन्य 4 लोगों के खिलाफ रास्ते जाते रोककर मारपीट करने का आरोप लगाया। वहीं, दूसरी ओर रमण डोडियार ने विटला पुत्र कान्हा डोडियार सहित 4 जनों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया। उल्लेखनीय है कि रमण के गले और अन्य अंगों पर काफी चोटें आई थी। जिसे देर रात महात्मा गांधी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था। रमण के परिजनों ने बताया कि रमण पर हमलावरों ने हथियारों से हमला किया था। खमेरा थाने में खड़ियों का पाड़ा निवासी मोहनलाल पुत्र अमरजी कलाल ने गांव के ही हीरालाल पुत्र देवजी मईड़ा सहित 3 लोग पर जबरन खेत में घुसकर गाली-गलौच मारपीट करने मामला दर्ज करवाया है।