नरेंद्र मोदी सेना का शपथ समारोह आज
बांसवाड़ा। नरेंद्रमोदी सेना की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को दोपहर 12 बजे अंबामाता मंदिर प्रांगण में रखा गया है। यह जानकारी नरेंद्र मोदी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश भावसार ने दी। उन्होंने बताया कि मंडल अध्यक्ष रावजी डोडियार सहित सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई जाएगी। जिसमें भाजपा नेता,पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।