- Hindi News
- टीएसपी क्षेत्र का दायरा बढ़ाने से होगा विकास:खराड़ी
टीएसपी क्षेत्र का दायरा बढ़ाने से होगा विकास:खराड़ी
बांसवाड़ा। भाजपाप्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य प्रकृति खराड़ी ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में जनजाति उपयोजना क्षेत्र का दायरा बढ़ाने से विकास की राह खुलने की बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और कैबिनेट मंत्रिमंडल के इस निर्णय से पहले टीएसपी क्षेत्र में 45 लाख लोगों को फायदा मिलता था, जो अब भाजपा सरकार के निर्णय के बाद 64 लाख 70 हजार लोगों को लाभान्वित करेगा। उन्होंने बताया कि इससे बांसवाड़ा,डूंगरपुर,उदयपुर,प्रतापगढ़ के अलावा पाली और सिरोही क्षेत्र को सरकार की योजनाओं का बेहतर लाभ मिलेगा।