गिरि बापू का मानस भवन में स्वागत आज
बांसवाड़ा। श्रीरामचरितमानसमंडल द्वारा शिवकथाकार संत गिरि बापू का स्वागत समारोह बुधवार सुबह 9.30 बजे वनेश्वर महादेव मंदिर के मानस भवन में रखा गया है। मंडल के महामंत्री अमृतलाल पंचाल ने बताया कि इनके साथ ही शिवकथा के यजमान नारायण पंड्या, सूत्रधार रमेश पंड्या, आयोजन समिति के अध्यक्ष निमेश मेहता, उपाध्यक्ष सेवानिवृत्त डीएसपी शांतिलाल चौबीसा, बालूभाई, लक्ष्मीनारायण त्रिवेदी, सेवानिवृत्त एडीएम टीआर जोशी, प्राध्यापक डॉ. राजेश जोशी का सम्मान किया जाएगा।