पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर स्कूल में होगी मिड डे मील की जांच

हर स्कूल में होगी मिड-डे-मील की जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| स्कूलोंमें चलने वाले मिड डे मील कार्यक्रम को लेकर अब आकस्मिक जांच होगी। मिड डे मील आयुक्तालय की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि एक महीने में एक स्कूल को दो बार देखा जाएगा। इसके लिए चाहे जिला स्तरीय कार्यक्रम बने या फिर शिक्षा विभाग अपने स्तर पर कार्यक्रम तय करें, लेकिन कार्यक्रम को तय करते समय यह ध्यान रखने के निर्देश दिए है कि प्रत्येक स्कूल इस दायरे में जाए। हालांकि अब तक प्रशासन की ओर से आकस्मिक जांच की जाती है, परंतु कार्रवाई के मामले में नोटिस देकर ही मामला दबा दिया जाता है। दूसरी ओर नए निर्देशों के मामले में मिड डे मील की जांच और निरीक्षण प्रत्येक अधिकारी कर सकता है। चाहे वह शिक्षा विभाग का हो या फिर किसी अन्य विभाग से जुड़ा हुआ है। इस संबंध में सीईओ रामनाथ चाहिल ने बताया कि समय समय पर कार्यक्रम तय कर निरीक्षण किया जाता है।