पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आयुक्त बोले शहर साफ दिखाने के लिए चाहिए एक माह का समय

आयुक्त बोले - शहर साफ दिखाने के लिए चाहिए एक माह का समय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्ट्रेट परिसर

हाउसिंग बोर्ड में भी जगह-जगह ढेर

खांदू कॉलोनी रोड

शहरमें मंगलवार से सफाई अभियान प्रारंभ हो गया है। नगर परिषद ने वार्डवार काम तय कर प्रतिदिन 6 वार्डों में नियमित सफाई कराने को लेकर संबंधित अफसर और कर्मचारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। आयुक्त नईम शेख ने साफ-सुथरा शहर बनाने को लेकर एक माह समय मांगा है। आयुक्त ने एक महीने में इस शहर को स्वच्छ बनाने के प्रति अपना संकल्प जताया है।

पहले दिन सफाई अभियान वार्ड नंबर 1, 2, 9, 10, 28 और 29 में पार्षदों की मौजूदगी में चलाया है। आयुक्त ने बताया कि एक बार तो वार्डवार अभियान को गति दी जाएगी। इसके बाद फॉलोअप के रूप में अभियान को नियमित किया जाएगा। आखिर में इस अभियान को शहर के लिए अनिवार्य बनाया जाएगा।

कई स्थानों से कचरा ही नहीं उठता, फैलती है दुर्गंध

दूसरीओर शहर के कई जगहों पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। यहां तक कि जिला परिषद के सामने टंकी के पास गंदगी पड़ी हुई नजर आती है। सिस्टम के अनुसार होना यह चाहिए कि सुबह कचरे का ढेर लगे, इसके बाद ही तुरंत ही उसे उठवा लिया जाए। यदि इसी तरह से किया जाए तो निश्चित ही गंदगी बेअसर हो सकती है। उधर, पार्षद राजेश माली ने आयुक्त को पत्र लिखकर शहर के तमाम सुविधाघरों की साफ-सफाई निर्धारित कराने की मांग की है।

आमजन का आह्वान, स्वयं भी समझें जिम्मेदारी

आयुक्तने आमजन का आह्वान किया है कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए स्वयं भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सहयोग करें। उनका कहना था कि यदि प्रति व्यक्ति ही समझ जाए तो शहर एक माह में साफ-सुथरा दिख सकता है। दूसरी ओर नगर परिषद का नया बोर्ड और समितियां गठित होने के बाद कचरे और गंदगी को लेकर कठोर एक्शन भी लिया जा सकता है।