- Hindi News
- गोविंद गुरु कॉलेज के विद्यार्थी संभाग में प्रथम
गोविंद गुरु कॉलेज के विद्यार्थी संभाग में प्रथम
बांसवाड़ा| संभागस्तरीय साहित्यिक प्रतियोगिताओं में श्री गोविंद गुरू राजकीय महाविद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यवाहक प्राचार्य डाॅ. दर्शन अछपाल ने बताया की महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय चित्तौडगढ़ में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में स्थानीय विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दी। स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता में आसिफ खान और क्विज प्रतियोगिता में प्रदीप जायसवाल, अशोक यादव और मुकेश कुमार के दल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय की विजेता टीम के प्रभारी लोकेंद्र कुमार सहित सभी प्रतियोगियों का प्राचार्य कक्ष में अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर साहित्यिक समिति प्रभारी डाॅ. वंदना बरमेचा, प्रो. शंकर सिंह राठौड़, डाॅ. महिपाल सिंह राव, डाॅ. किरण पुनिया, प्रो. रामरज सिंह, डाॅ. नरेन्द्र पानेरी, प्रो. दिनेश रावत उपस्थित थे। काव्य पाठ में प्रथम आसिफ खान राजकी कन्या महाविद्यालय अजमेर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।