राजस्व अधिकारियों की बैठक 15 दिसंबर को
बांसवाड़ा। राजस्वअधिकारियों की समीक्षा बैठक सोमवार को सुबह 11 बजे वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी। जिलास्तरीय अधिकारी तथा अनुभाग प्रभारी जिला कलेक्ट्रेट परिसर के राजीव गांधी भारत निर्माण सेवा केन्द्र में शामिल होंगे। जिले के एसडीओ, बीडीओ, तहसीलदार, ब्लाॅक स्तरीय अधिकारी अपने-अपने ब्लाॅकस्तरीय राजीव गांधी भारत निर्माण सेवा केन्द्र पर संपूर्ण सूचनाओं के साथ मौजूद रहेंगे।