- Hindi News
- सिलेंडर पर सब्सिडी के लिए खाता नंबर जरूरी
सिलेंडर पर सब्सिडी के लिए खाता नंबर जरूरी
पहलीजनवरी से रसोई गैस सिलेंडर आपको पूरी कीमत में मिलेगा। सिलेंडर पर सब्सिडी लेना हो तो अपना बैंक खाता और आधार कार्ड नंबर गैस एजेंसी पर 31 दिसंबर तक दर्ज करा दें। कई उपभोक्ताओं में इस योजना की प्रक्रिया को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हालांकि इसके लिए प्रशासन, बैंक और गैस एजेंसी ने सारे रास्ते खोल रखे हैं।
योजना में जैसे ही आपका बैंक खाता और आधार नंबर गैस एजेंसी के कंज्यूमर नंबर से लिंक होगा, आपके बैंक खाते में सबसे पहले एडवांस 568 रुपए जमा होंगे। इसके बाद जब गैस सिलेंडर बुक होगा, आपके खाते में सब्सिडी की राशि 332 रुपए जमा होगी। जब सिलेंडर घर पर आएगा, तब आपको 732.50 रुपए देने होंगे। वर्तमान में सब्सिडी वाला सिलेंडर 402 रुपए का मिल रहा है।
87हजार से ज्यादा आधार नामांकन : जिलासांख्यिकी अधिकारी कोमल नागर ने बताया कि जिले में अभी तक आधार कार्ड के लिए 87 हजार 313 नामांकन हो चुके हैं। इन दिनों आधार कार्ड के नंबर और बैंक खाते से लिंक किए जा रहे हैं। करीब 20 प्रतिशत ऐसे हैं, जिनके उपभोक्ता नंबर आधार से जुड़ गए, लेकिन बैंक खाते से नहीं जुड़े। ऐसे उपभोक्ता जल्द से जल्द अपने बैंक खाते के पास बुक की फोटो काॅपी एजेंसी पर दे दें। यह संख्या पहले अाधार कार्ड बनवा चुके लोगों की तादाद से अलग है।
हजारोंउपभोक्ता अब तक नहीं पहुंचे गैस एजेंसी पर : भारतगैस कंपनी के प्रो. राजेश कटारा बताते हैं कि उनकी गैस एजेंसी के 15 हजार में से 2 हजार उपभोक्ताओं के आवेदन-पत्र मिले हैं। जिसमें से 1800 आधार कार्ड नंबरयुक्त हैं और शेष दो सौ आवेदन पत्र बिना आधार कार्ड नंबर के मिले हैं। दूसरी ओर, शहीद रामचंद्र गैस एजेंसी के संचालक रमेशभाई जैन ने बताया कि मुख्य गैस एजेंसी और दूसरी गैस एजेंसी के कुल 27 हजार उपभोक्ता हैं। एजेंसी से 5 हजार उपभोक्ताओं को फाॅर्म दिए जा चुके हैं, जिसकी एवज में अभी तक सिर्फ 500 फाॅर्म ही मिले हैं।
तीनमाह का है ग्रेस पीरियड :ऐसे गैस उपभोक्ता जिनका आधार नंबर और बैंक अकाउंट नंबर एजेंसी को देना बाकी हैं, उन्हें तीन महीने का ग्रेस पीरियड दिया जाएगा। मार्च तक उन्हें अपना उपभोक्ता नंबर जुड़वाना जरूरी है। अन्यथा इसके बाद उन्हें पूरी कीमत का सिलेंडर ही मिलेगा।
1. जिन्होंने पहले जुड़वा लिया हो : जोउपभोक्ता पहले से आधार और बैंक खाता नंबर देकर डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर लिंक स्कीम