- Hindi News
- अंगारक चतुर्थी पर सिद्धि विनायक मंदिर में धार्मिक आयोजन
अंगारक चतुर्थी पर सिद्धि विनायक मंदिर में धार्मिक आयोजन
बांसवाड़ा। नईआबादी के सिद्धि विनायक मंदिर में धार्मिक आयोजन हुए। इस अवसर पर विनायक प्रतिमा का लाल पुष्पों से मनोहारी श्रंगार किया गया। आरती के बाद भजन कीर्तन कराए। इस दौरान सुरेश पंड्या, राकेश भट्ट, शरद दवे, जयप्रकाश नागर, हाटकेश झा, कंचनदेवी ने भगवान गणेश के भजन गाए। गणेश भक्त मंडल के संरक्षक नटवरलाल भट्ट ने बताया कि पंडित विनय भट्ट के आचार्यत्व में धार्मिक अनुष्ठान कराए।