- Hindi News
- मनरेगा भुगतान में देरी के जिम्मेदारों से होगी वसूली
मनरेगा भुगतान में देरी के जिम्मेदारों से होगी वसूली
तलवाड़ा। पंचायतसमिति बांसवाड़ा मुख्यावास तलवाड़ा में मनरेगा योजना के तहत भुगतान में देरी को लेकर कार्मिकों के खिलाफ वसूली के आदेश जारी किए गए हैं। विकास अधिकारी डाॅ. दलीपसिंह यादव ने आदेश में बताया कि इसमें 15 दिन में भुगतान कराना आवश्यक है। इसके विपरीत समिति के कर्मचारियों ने ग्राम पंचायतों अन्य कार्यों के जारी मस्टरोलों के भुगतान में 15 दिन से अधिक की देरी की। इसके कारण महानरेगा अधिनियम और पंचायतीराज विभाग के आदेश की पालना में क्षतिपूर्ति राशि संबंधित कर्मचारियों से वसूली जाएगी। इसके तहत ग्राम पंचायत लोधा, सामरिया, बोरखाबर माही -4 के कर्मचारियों को 2284 रुपए की 47 मस्टरोलों की राशि वसूलकर पंचायत समिति के कार्यालय में जमा कराई गई।