गुरु महाराज की पुण्यतिथि आज
बांसवाड़ा।श्रीराम कृष्णसत्संग मंडल द्वारा श्री हरिहर स्वरूप जी ब्रह्मचारी महाराज की 53वीं पुण्यतिथि गुरुवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर श्री सत्यनारायण मंदिर पर गुरु पादुका पूजन, भजन कीर्तन, आरती के आयोजन होंगे। मंडल सचिव कपिल जोशी ने बताया कि गुरु महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर विभिन्न मंडलों के सदस्यों कमला शंकर शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, महेश पंचाल आदि द्वारा भजन कीर्तन किए जाएंगे।