बायोमैट्रिक मशीन को चेक किया
बांसवाड़ा। महात्मागांधी अस्पताल में नर्सिंग कर्मियों की हाजिरी सही तरीके से लग रही है या नहीं, इसकी एसडीएम ने बुधवार को जांच की। एसडीएम रुक्मणी रियार ने पीएमओ चैंबर में लगी मशीन के साथ ही नर्सिंग अधीक्षक के कमरे में लगी मशीन का अवलोकन किया। इसके बाद आउटडोर में पहुंचीं। यहां पर कार्मिकों से बातचीत की। शाम को एक बार फिर अस्पताल पहुंचकर मशीनों का अवलोकन किया। नर्सिंग अधीक्षक अरविंद चौबीसा ने बताया कि मशीनों का काम व्यवस्थित मिला है।