बांसवाड़ा| सुंदरगांवनिवासी एक युवक से 7 जनों ने रास्ते जाते रोककर मारपीट की। इसे लेकर पीड़ित नरेश भील ने सदर थाने में अमरपुरा निवासी गेबा भील सहित 7 जनों के खिलाफ केस दर्ज कराया। दूसरी ओर अमरपुरा निवासी गौतम भील ने सुंदरगांव निवासी नवीन भील सहित 3 लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया।