पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माहीडैम बैंक शाखा के पूर्व मैनेजर को जेल

माहीडैम बैंक शाखा के पूर्व मैनेजर को जेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। आईसीआईसीआईबैंक की माहीडैम ब्रांच के पूर्व मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। माहीडैम थानाधिकारी हनुमंतसिंह ने बताया कि चार माह पहले बैंक प्रबंधन की ओर से धोखाधड़ी का केस प्रबंधक रहे बजरंगलाल जाट के खिलाफ दर्ज कराया था।

यह प्रकरण तत्कालीन प्रबंधक मुकेश दोषी ने दर्ज कराया था। रिपोर्ट में कहा गया था कि जाट ने बैंक से फर्जी बिल उठाए हैं। इसमें कपड़े, चाय कॉफी, स्नेक्स, फोटोकॉपी अन्य के बिल लगाए थे। जांच में पुष्टि होने के बाद आरोपी जाट को चाकसू-जयपुर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। सीजेएम कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए। आरोपी ने कुल 60 हजार 557 रुपए का घोटाला किया था। इसके बाद आरोपी को बैंक प्रशासन ने उन्हें बैंकिंग सेवाओं से निकाल दिया था।