शिविर में मधुमेह के 89 रोगियाें की जांच
बांसवाड़ा। लायंसक्लब और टाली चिकित्सा एवं अनुसंधान केंद्र स्वास्थ्य नगर दाहोद रोड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में मधुमेह के 89 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। लायंस क्लब के अध्यक्ष सेवानिवृत्त एक्सईएन शांतिलाल पटेल ने बताया कि डॉ. केजी टाली ने 5 घंटे तक रोगियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें परामर्श दिया।