पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गड़बड़ी दबाने के लिए केश रिकॉर्ड पास में रखते थे रिश्वतखाेर बीडीओ

गड़बड़ी दबाने के लिए केश रिकॉर्ड पास में रखते थे रिश्वतखाेर बीडीओ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
^हमारे पास एसीबी से रिपोर्ट नहीं आई है। निलंबन के लिए हमें आधार की जरूरत है। रिपोर्ट जाएगी, तो निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। -निष्कामदिवाकर, सीईओ जिला परिषद

जाट होंगे नए बीडीओ

जिलापरिषद सीईओ निष्काम दिवाकर ने एक आदेश जारी कर एईएन रामकिशोर जाट को गढ़ी का विकास अधिकारी नियुक्त किया है। इसके सोमवार शाम को आदेश जारी कर दिए हैं। हालांकि मुकेश मोड पटेल के मामले में भी विभाग ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। क्योंकि न्यायिक अभिरक्षा में होने और रिपोर्ट नहीं आने की वजह से तो अवकाश पर माना जा रहा है और ही ड्यूटी पर माना जा रहा है।

5 फरवरी काे प्रकाशित खबरें

इधर, एसीबी ने नहीं दी रिपोर्ट, निलंबन अटका

दूसरीओर 4 फरवरी को ट्रेप करने के बाद से लेकर अब तक एसीबी की ओर से जिला परिषद को इस कार्रवाई की कोई भी रिपोर्ट नहीं दी गई है। जिला परिषद के अफसरों का कहना है कि जब तक एसीबी से रिपोर्ट नहीं आती है, तब तक निलंबन के आदेश कैसे जारी किए जा सकते हैं। एसीबी सूत्रों के अनुसार जब कार्रवाई सीधे ही पंचायत समिति कार्यालय में हुई है, तो जिला परिषद अपने स्तर पर रिपोर्ट मंगवाकर कार्रवाई कर सकता है।

बांसवाड़ा| गढ़ीपंचायत समिति में एसीबी द्वारा गिरफ्तार रिश्वतखोर विकास अधिकारी मुकेश मोड़ पटेल ने पिछले 6 माह में जिन-जिन ग्राम पंचायतों में सचिव का पद खाली था, वहां एलडीसी को चार्ज दे दिया था। केश का रिकाॅर्ड अपने पास पंचायत समिति में रखवा दिया था। केश बुक मेंटेन करने का काम भी पटेल अपने लेखाधिकारी से करवाते थे, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ का मामला बाहर नहीं जा पाए। ग्राम पंचायत में मनरेगा सहित करीब 5 लाख रुपए तक के बिल बाउचर बनते हैं। इसी में कई निर्माण कार्य की भी राशि शामिल होती है।

ग्रामीण विकास और पंचायतीराज विभाग के नियमों के अनुसार क्लर्क सचिव नहीं बन सकता है और सचिव का काम क्लर्क नहीं कर सकता है। इसके बावजूद मुकेश मोड ने ओडवाड़ा ग्राम पंचायत सहित 5 अन्य ग्राम पंचायतों का चार्ज सीधे ही क्लर्क के हाथ में सौंप दिया था। वहां की सचिव रेखा ने बताया कि वह मूल रूप से क्लर्क है, लेकिन उन्हें सचिव का चार्ज दिया गया है। केश का रिकाॅर्ड बीडीओ के पास ही पड़ा है और उसमें क्या हो रहा है, वह उन्हें नहीं पता।

अबसहमे हुए हैं दूसरे सचिव

इसमामले के बाद गढ़ी क्षेत्र के सचिव सहमे हुए हैं। ऐसा माना जाता है कि मुकेश मोड पटेल को राजनीतिक संरक्षण था, इसलिए कई सचिव अब दूसरी पंचायत समिति में तबादला कराना चाहते हैं। एक सचिव ने बताया कि अभी इस कतार में कई सचिव हैं। हालांकि सचिव यह भी बताना चाहते हैं कि पार्टीस्तर पर उन्हें आश्वासन मिलना चाहिए।