- Hindi News
- 400 युवाओं को नौकरी दिलाने के लिए सिखाएंगे निशुल्क कंप्यूटर
400 युवाओं को नौकरी दिलाने के लिए सिखाएंगे निशुल्क कंप्यूटर
बांसवाड़ा | न्यूक्लियरपावर कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा 400 युवाओं को नौकरी दिलाने के लिए निशुल्क कंप्यूटर सिखाया जाएगा। बांसवाड़ा जिले के इन युवाओं को कौशल विकास कार्यक्रम के तहत कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। एनपीसीआईएल बांसवाड़ा के चीफ प्रोजेक्ट इंजीनियर रंजय शरण ने बताया कि कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी के मद्देनजर इस कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है। जिसके लिए युवाओं काे कम्प्यूटर में प्रशिक्षक करके रोजगार पाने के योग्य बनाया जाएगा। इसके लिए पहले छोटी सरवन पंचायत समिति क्षेत्र के परमाणु बिजलीघर की स्थापना से संबंधित गांवों के युवाओं का चयन किया जाएगा। इससे इन ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं को रोजगार मिलने में आसानी रहेगी।