- Hindi News
- टीएडी में 5 साल से कार्यरत शिक्षक और वार्डन हटेंगे
टीएडी में 5 साल से कार्यरत शिक्षक और वार्डन हटेंगे
बांसवाड़ा| जनजातिक्षेत्रीय विकास विभाग के हॉस्टलों में पिछले 5 साल से लगातार कार्य करने वाले शिक्षक-वार्डन और कोच को मूल विभाग में भेजने के लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निदेशक ने एनओसी जारी कर दी है। अब इन कर्मचारियों को हटाने के संबंध में विभाग कभी भी आदेश जारी कर सकता है। हालांकि करीब 6 माह पूर्व भी इस संबंध में एक आदेश जारी हो चुका था, लेकिन तब प्रारंभिक शिक्षा निदेशक ने नए शिक्षकों के लिए एनओसी नहीं दी थी। इस वजह से मामला बीच में ही अटक गया था। सहायक परियोजना अधिकारी भुवनेश पंड्या ने बताया कि हमारे पास आदेश तो नहीं आया है, परंतु जानकारी आई है कि निदेशक की ओर से करीब 25 कर्मचारियों की सूची जारी कर दी है। जिन्हें अब मूल विभाग में जाना होगा।