महिला से बदसलूकी एसपी को दिया परिवाद
महिला से बदसलूकी एसपी को दिया परिवाद
बांसवाड़ा | सल्लोपाटथाना क्षेत्र में गांगडतलाई निवासी रमीला प|ी दलसिंह मछार ने एसपी को परिवाद देकर 22 लोगों के खिलाफ अमान्य शब्द डायन कहने का आरोप लगाया है। परिवाद में बताया है कि देवीलाल भील सहित 21 अन्य आरोपियों ने झगड़ा करते हुए 3 फरवरी की रात्रि को अनाप शनाप गालिया दी। साथ ही सामाजिक स्तर पर निषेध शब्द डायन कर पुकारा गया है। गालीगलौच करते हुए अपमानित किया है। साथ ही सल्लोपाट थाने की शिकायत करते हुए बताया कि सूचना देने के बाद भी कोई नहीं आया।