पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिनके बेटे सड़क हादसे की भेंट चढ़े, परिवार तंगहाली में

जिनके बेटे सड़क हादसे की भेंट चढ़े, परिवार तंगहाली में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा|मुस्लिम महासभाराजस्थान ने रतलाम रोड पर साईं बाबा मंदिर के पास 7 फरवरी को हुई दुर्घटना में मृत युवकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की प्रशासन से मांग की है। कलेक्टर को परिवार की माली दशा बताते हुए इमदाद मांगी है।

जिलाध्यक्ष नूरजमां खां पठान के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि दुर्घटना में नबीपुरा निवासी समीर शाह शाहरुख की मौत हो गई थी। ज्ञापन में बताया कि दोनों मृतक युवकों के परिवार तंगहाली से गुज रहे हैं। परिवार की रोजी-रोटी का जिम्मा भी इन दोनों ही मृतक युवकों पर ही था। इसे देखते हुए दोनों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष या अन्य किसी मद से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपते समय मोहम्मद शफीक मंसूरी, बब्न फौजदार, कलीम मोहम्मद, सुजात पठान, पार्षद अब्दुल वहिद चौहान, अब्दुल हकीम, जावेद शेख, नदीम बरताकी, शाहिद शेख मौजूद थे।