पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्णाहुति के साथ मूर्ति शिखर प्रतिष्ठा, ध्वजा चढ़ाई

पूर्णाहुति के साथ मूर्ति शिखर प्रतिष्ठा, ध्वजा चढ़ाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| शिवकॉलोनी में चमत्कारी बाल हनुमान मंदिर का चार दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव सोमवार को मूर्ति स्थापना के साथ ही मंदिर पर शिखर प्रतिष्ठा और ध्वजा चढ़ाने तथा पूर्णाहुति होम के साथ संपन्न हो गया। महोत्सव के अंतिम दिन हनुमानजी की शोभायात्रा भी निकाली गई। शिव कॉलाेनीवासियों के आपसी सहयोग से हुए कार्यक्रम में प्रधान आचार्य हर्षवर्धन व्यास के सानिध्य में 151 पंडितों ने विभिन्न अनुष्ठानों के साथ पूर्णाहुति होम किया। लालीवाव मठ के महंत हरिओमशरण दास बड़ा रामद्वारा के संत रामप्रकाश के सानिध्य में चमत्कारी बाल हनुमानजी की शोभायात्रा निकाली गई। चमत्कारी बाल हनुमानजी की मूर्ति की स्थापना की गई और मंदिर पर शिखर और ध्वजा चढ़ाई गई। बाद महाप्रसादी के साथ महोत्सव का समापन हुआ।

चमत्कारी बाल हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में निकाली गई शोभायात्रा।