पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्राम पंचायत बॉडी बदलते ही शिक्षक के खिलाफ हुए सरपंच पंच

ग्राम पंचायत बॉडी बदलते ही शिक्षक के खिलाफ हुए सरपंच-पंच

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर|बांसवाड़ा/माही डैम

निचलाघंटाला ग्राम पंचायत में नई पंचायत बॉडी का चयन होने के बाद राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के शिक्षक सुरेंद्र शर्मा को हटाने की मांग पकड़ने लगी है। पिछले बोर्ड के कार्यकाल में शर्मा को बनाए रखने का दबाव था, लेकिन बॉडी बदल गई है।

सोमवार को शिक्षा विभाग माध्यमिक की टीम स्कूल में जांच के लिए पहुंची तो बयान के लिए टीम ने सरपंच-वार्ड पंच बुलाए। सभी ने उन्हें हटाने का ज्ञापन देकर स्पष्ट किया है कि एक शिक्षक की वजह से पूरी ग्राम पंचायत की स्कूलों में माहौल खराब हो रहा है। कुछ समय पूर्व ही स्कूल की कार्यवाहक संस्थाप्रधान कीर्ति श्रीमाल से चुनाव ड्यूटी को लेकर स्कूल में ही झगड़ा किया था। इसके बाद संस्थाप्रधान की तबीयत बिगड़ी और हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। तब विभाग ने जांच दल गठित किया था।

दूसरी ओर पूर्व में ही राजकीय बालिका उप्रावि निचला घंटाला की संस्थाप्रधान से भी झगड़ा हुआ था। राजनीतिक दबाव के चलते आखिर वहां से दो शिक्षिकाओं को एपीओ किया और अंडर जांच होने बावजूद उपनिदेशक ने शर्मा को उसी स्कूल में नियुक्त कर दिया था।