- Hindi News
- कोतवाली में जब्त बैंड बाजा अदालत से छूटा
कोतवाली में जब्त बैंड बाजा अदालत से छूटा
बांसवाड़ा| काेतवालीपुलिस द्वारा रविवार रात को जब्त किए गए बैंडबाजे को मंगलवार को अदालती कार्रवाई के बाद छोड़ा गया। पुलिस ने रातीतलाई और नए बसस्टैंड के मुख्य मार्ग पर विवाह आयोजन में शोरशराबा करने वाले दो बैंडबाजे जब्त कर कोतवाली में खड़े करवा दिए थे। कोतवाल गोपीचंद मीणा ने बताया कि रात 10 बजे बाद किसी भी प्रकार से बैंडबाजे बजाना नियम के खिलाफ है। हालांकि बाजे बजाने वालों को जमानत मिल गई थी और बैंड बाजे अब छोड़े गए हैं।
असर: अब बैंडबाजे वाले मांग रहे एनओसी
इसकार्रवाई का असर यह रहा है कि बैडबाजे वाले विवाह समारोह के आयोजक से प्रशासन की इजाजत मांग रहे हैं। कुछ प्रार्थना पत्र अभी प्रशासन के पास है। यादव मोहल्ले के प्रेमजी यादव ने 14 फरवरी को अपनी बेटी के विवाह के लिए बैंड बजाने के लिए एसडीएम को प्रार्थना पत्र पेश किया। जिस पर एसडीएम ने 10 बजे तक बजाने की शर्त पर अनुमति दी है।