पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • त्रिपुरा सुंदरी मंदिर की सड़क नई बनेंगी, ढाई करोड़ खर्च होंगे

त्रिपुरा सुंदरी मंदिर की सड़क नई बनेंगी, ढाई करोड़ खर्च होंगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा | प्रमुखशक्तिपीठ मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर तक अब ढाई करोड़ की लागत से नई सड़क बनाई जाएगी। तलवाड़ा पंचायत समिति मुख्यालय मार्ग पर गणपति मंदिर-त्रिपुरा सुंदरी मंदिर मोड़ से लेकर 5 किमी लंबी और 7 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। जिससे मंदिर जाने-आने वाले श्रद्धालुओं को वाहनों से आवागमन की बेहतर सुविधा मिल पाएगी। यह जानकारी पीडब्ल्यूडी के एईएन अनिल चरपोटा ने दी।

गौरतलब है कि त्रिपुरा सुंदरी मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुअों और वीआईपी, वीवीआईपी लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में इस मार्ग की सड़क के नवीनीकरण की आवश्यकता पिछले कुछ वर्षों से महसूस की जा रही थी। बारिश के बाद इस मार्ग की सड़क के बदतर हालात के मद्देनजर दैनिक भास्कर ने प्रमुख शक्ति पीठ की सड़क सुधारने का बजट नहीं, शीर्षक के साथ खबर प्रकाशित की थी। जिस पर संबंधित अधिकारियों ने प्रस्ताव बनवाकर भेजे, जो अब स्वीकृत हो गए हैं।

29 सितंबर 2014 को प्रकाशित