- Hindi News
- घर बैठे भी ऑनलाइन गैस कनेक्शन को आधार कार्ड से करा सकते हैं लिंक
घर बैठे भी ऑनलाइन गैस कनेक्शन को आधार कार्ड से करा सकते हैं लिंक
बांसवाड़ा | अगरआपने भी गैस कनेक्शन को आधार कार्ड या बैंक खाते से लिंक नहीं कराया है तो आप घर बैठे भी ऑनलाइन गैस कनेक्शन को आधार से लिंक करा सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट https://rasf.uidai.gov.in/seeding/User/ResidentSplash.aspx क्लिक करने के बाद सामने आधार कार्ड की वेबसाइट खुलकर आएगी। जिसके तहत ऑप्शन के आधार पर आपको अपना डिस्ट्रीब्यूटर, कंज्यूमर नं., ई-मेल आईडी, फोन और आधार नंबर देना होगा। मोबाइल और ई-मेल आईडी रजिस्टर कराने के बाद आपके पास एक OTP नंबर आएगा। वेरिफिकेशन कोड की जगह ये नंबर एंटर कर बॉक्स में बनी इमेज को अल्फा न्यूमरिक कोड भरना होगा। सब चेक करने के बाद सबमिट बटन दबाना होगा। इसके कुछ दिन बाद ही आपकी रिक्वेस्ट अप्रूव हो जाएगी। इसके बाद सब्सिडी सीधे आपके बैंक अकाउंट में पहुंच जाएगी।