पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बांसवाड़ा| काेतवालीपुलिस ने मंगलवार को देरशाम तेलीवाड़ा पृथ्वीगंज में अवैध शराब को लेकर रेड डाल

बांसवाड़ा| काेतवालीपुलिस ने मंगलवार को देरशाम तेलीवाड़ा पृथ्वीगंज में अवैध शराब को लेकर रेड डाली। जिसमें दो मकानों में छापा मारकर भारी संख्या में अवैध शराब जब्त की है।

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कारोबार का संदेह : इसकेअलावा भी काफी मात्रा में शराब मिली है। रात तक पुलिस इनकी गिनती करने में लगी रही। दूसरी ओर पुलिस को इस बात का संदेह ओर भी है कि इस क्षेत्र में कई घरों में अवैध रूप से शराब का धंधा चल रहा है। थानेदार सिराज मोहम्मद, एएसआई मदनसिंह, महेंद्र कुमार के साथ पंकज कुमार, इंद्रजीतसिंह और दीपसिंह की टीम ने यह कार्रवाई की है।


बांसवाड़ा| काेतवालीपुलिस ने मंगलवार को देरशाम तेलीवाड़ा पृथ्वीगंज में अवैध शराब को लेकर रेड डाली। जिसमें दो मकानों में छापा मारकर भारी संख्या में अवैध शराब जब्त की है।

कोतवाल गोपीचंद मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने करीब सात बजे के आसपास तेलीवाड़ा में दो मकानों में दबिश दी। जहां पर भारी संख्या में अवैध शराब रखी हुई थी। जिसे जब्त करने की कार्रवाई के साथ ही पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया। कोतवाली मीणा ने बताया कि काफी दिनों से पुलिस इन मकानों पर निगाह रख रही थी। साथ ही मंगलवार को देरशाम कोतवाली पुलिस को मुखबिर की सूचना पर पुलिस जाब्ता पहुंचा और अपनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी। हालांकि शराब की तस्करी को लेकर गिरफ्तार किए गए नाथूलाल पुत्र गेफरलाल और तोलाचंद कलाल पुत्र अमरचंद कलाल को गिरफ्तार कर लिया गया।

अबतक यह आए गिनती में : पुलिसके मुताबिक 2 पेटी बीयर, 40 से ज्यादा देशी शराब चीपर, 40 से ज्यादा ओसी क्वार्टर, 50 से ज्यादा देशी मदिर श्रीगंगानगर शुगर मिल लेबल की जब्त की है।