पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेलीवाड़ा पृथ्वीगंज में चलता था अवैध शराब का करोबार

तेलीवाड़ा-पृथ्वीगंज में चलता था अवैध शराब का करोबार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| काेतवाली पुलिस ने मंगलवार को देरशाम तेलीवाड़ा पृथ्वीगंज में अवैध शराब को लेकर रेड डाली। जिसमें दो मकानों में छापा मारकर भारी संख्या में अवैध शराब जब्त की है। कोतवाल गोपीचंद मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने करीब सात बजे के आसपास तेलीवाड़ा में दो मकानों में दबिश दी। जहां पर भारी संख्या में अवैध शराब रखी हुई थी।
जिसे जब्त करने की कार्रवाई के साथ ही पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया। कोतवाली मीणा ने बताया कि काफी दिनों से पुलिस इन मकानों पर निगाह रख रही थी। साथ ही मंगलवार को देरशाम कोतवाली पुलिस को मुखबिर की सूचना पर पुलिस जाब्ता पहुंचा और अपनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी। हालांकि शराब की तस्करी को लेकर गिरफ्तार किए गए नाथूलाल पुत्र गेफरलाल और तोलाचंद कलाल पुत्र अमरचंद कलाल को गिरफ्तार कर लिया गया।

अब तक यह आए गिनती में : पुलिस के मुताबिक 2 पेटी बीयर, 40 से ज्यादा देशी शराब चीपर, 40 से ज्यादा ओसी क्वार्टर, 50 से ज्यादा देशी मदिर श्रीगंगानगर शुगर मिल लेबल की जब्त की है।