पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तो कहीं मिला सुराग और ही मिले बाकी अंग

तो कहीं मिला सुराग और ही मिले बाकी अंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| सोमवारको रातीतलाई रिहायशी क्षेत्र में मिले नवजात शिशु के सिर कटे शव को लेकर अभी तक तो पुलिस को सुराग लगा है और ही नवजात के शरीर के अन्य हिस्से मिले हैं। पुलिस की टीम ने रातीतलाई का पूरा क्षेत्र दो बार छान मारा, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। इस बीच मंगलवार को नवजात के सिर का पोस्टमार्टम किया गया। जिसकी रिपोर्ट संभवत बुधवार को आएगी। डाॅक्टरों ने प्रारंभिक जांच में नवजात करीब 8 से 12 घंटे ही पुराना बताया गया है।

दूसरी ओर ऐसे में पुलिस को इस बात का संदेह है कि नवजात की डिलीवरी को छुपाने के लिए किसी अज्ञात महिला ने या तो फेंका है या फिर अपने किसी विश्वस्त के माध्यम से कागदी के पास गड्ढा कर दफनाया है। परंतु कागदी के करीब आधे किमी क्षेत्र में ऐसा कोई गड्ढा भी नजर नहीं आया, जिससे यह अनुमान लगाया जा सकता है। इस आधार पर अभी यहीं समझा जा रहा है कि नवजात को इसी क्षेत्र में फेंका गया है। सीआई गोपीचंद मीणा ने बताया कि पुलिस सभी अनुमानों के आधार पर जांच में लगी हुई है।