- Hindi News
- नहर में सफाई के लिए सात दिनों तक पानी बंद रहेगा
नहर में सफाई के लिए सात दिनों तक पानी बंद रहेगा
बांसवाड़ा| कलेक्टरके आदेश पर नहरों में काई की सफाई के लिए गढ़ी वितरण खंड की छींच वितरिका और सुरवानिया लिंक केनाल में 11 से 17 फरवरी तक पानी नहीं छोड़ा जाएगा। गढ़ी वितरण खंड के एईएन और कार्यवाहक एक्सईएन ओपी रावल ने बताया कि छींच वितरिका में 7.65 किलोमीटर से लेकर अंतिम छोर तक और सुरवानिया लिंक केनाल में जल संचालन बंद कर काई सफाई के आदेश प्राप्त हुए हैं। यह कार्य पूरा करने के बाद फिर से नहर में पानी छोड़ना शुरू कर दिया जाएगा।