पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लखनऊ की तकनीक से बढ़ाएंगे फलों की पैदावार

लखनऊ की तकनीक से बढ़ाएंगे फलों की पैदावार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| वागड़ क्षेत्र के डूंगरपुर बांसवाड़ा जिलों में आम और अमरूद की पैदावार को बढ़ाने के लिए अब लखनऊ की उन्नत तकनीक के आधार पर खेती की जाएगी। इसके साथ ही उद्यानिकी के तहत आने वाली अन्य फसलों में भी इसी तकनीक को आजमाते हुए पैदावार बढ़ाकर किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार किया जाएगा।

आम और अमरूद के नर्सरी प्रबंधन से लेकर फलों के प्रसंस्करण पर कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों का 3 दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को प्रारंभ हुआ। लखनऊ स्थित केंद्रीय उपोष्ण उद्यानिकी अनुसंधान संस्थान के सानिध्य में आयोजित इस प्रशिक्षण में विभागाध्यक्ष डॉ. घनश्याम पांडे ने किसानों को उद्यानिकी फसलों आम, अमरूद, बेल, जामुन की पैदावार, कटाई के बाद तकनीकी जानकारी प्रदान की।
लखनऊ के डॉ. सुशील कुमार शुक्ला ने केंद्र की गतिविधियों के बारे में बताते हुए आम की शंकर किस्मों अंबिका, अनामिका अमरूद की उन्नत किस्मों ललित श्वेता की जानकारी दी। साथ ही इनकी पैदावार की तकनीक के बारे में बताया। डॉ. केशव कुमार ने कीट प्रबंधन, डॉ. शुक्ला ने फल परिरक्षण मूल्य संवर्धन के बारे में बताया। डॉ. बरसातीलाल ने केंद्र की तकनीक को एक प्रदर्शनी के माध्यम से बताया।

कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आरएल सोनी ने बताया कि लखनऊ तकनीक से बांसवाड़ा में 20 डूंगरपुर में 18 बाग लगाए गए हैं। केंद्र द्वारा आम अमरूद की उन्नत किस्मों के 6000 पौधे मानसून के दौरान दिए गए थे। साथ ही क्षेत्र के किसानों को जल्द ही लखनऊ स्थित केंद्र ले जाया जाएगा, जहां उन्हें एडवांस ट्रेनिंग दी जाएगी।