- Hindi News
- निदेशालय के डीईओ ने ली शिक्षा अधिकारियों की बैठक
निदेशालय के डीईओ ने ली शिक्षा अधिकारियों की बैठक
बांसवाड़ा| प्रारंभिकशिक्षा निदेशालय के डीईओ प्रभाकर आचार्य ने मंगलवार को प्रारंभिक शिक्षा विभाग के कार्यालय में सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और डीईओ के साथ बैठक की। जिसमें विभागीय गतिविधियां, योजनाएं और 11 फरवरी से प्रारंभ हो रहे संबलन अभियान को लेकर चर्चा की।
आचार्य ने बताया कि निदेशक द्वारा सभी जिलों में एक-एक प्रभारी बनाकर योजनाओं की समीक्षा की जा रही है। आचार्य को भी बांसवाड़ा के साथ ही प्रतापगढ़ जिले का प्रभारी बनाया है। इसी के चलते 10 फरवरी को आचार्य ने सभी अधिकारियों से करीब दो घंटे तक एक-एक योजनाएं, जिसमें छात्रवृत्ति, लैपटॉप वितरण की यूसी रिपोर्ट, रिक्त पद, पदोन्नति के मामले, स्कूलों में मिड डे मील योजना की प्रोग्रेस रिपोर्ट की समीक्षा की। डीईओ कन्हैयालाल रैगर ने बताया कि बैठक में सभी बीईईओ सहित एसएसए के अधिकारी और आरटीई प्रभारी आदि मौजूद थे।