वागड़श्री में हुआ क्षितिज 2015 का आगाज
बांसवाड़ा| वागड़श्रीमहाविद्यालय में मंगलवार को वार्षिकोत्सव ‘क्षितिज 2015‘ का आगाज किया गया। इसके तहत 100 मीटर दौड़, तस्तरी फेंक, भाला फेंक, गोला फेंक, खो-खो, कबड्डी, ऊंची कूद, लम्बी कूद आदि प्रतियोगिताएं हुई। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान सचिव अनिल शाह द्वारा फीता काटकर किया। वहीं बुधवार को सुबह 10ः00 बजे से रंगोली, मेहन्दी, पुष्प सज्जा, माॅडल एवं पोस्टर प्रदर्शनी, काॅलाज मेकिंग, विज्ञापन निर्माण, थीम पेन्टिंग आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
खेलकूद स्पर्धा में भाग लेते वागड़श्री कॉलेज के विद्यार्थी।