पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिता ने बाइक नहीं दी नाराज बेटा घर से भागा

पिता ने बाइक नहीं दी नाराज बेटा घर से भागा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा|शहर केरातीतलाई क्षेत्र में एक बेटे को पिता से बाइक नहीं मिली तो नाराज होकर घर से भाग गया, जिसका सुराग नहीं लगा।

काेतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार 18 साल का शुभम माली अपने पिता लक्ष्मीलाल माली से बाइक की मांग कर रहा था। पिता ने इसको लेकर गुस्सा करते हुए डांट दिया। इससे नाराज होकर शुभम 7 फरवरी को अपने घर से भाग निकला। प्रारंभ तो परिजनों ने अपने स्तर पर छानबीन करने का प्रयास किया, लेकिन कहीं से नहीं मिलने के बाद कोतवाली में रिपोर्ट में दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार कुछ दिनों पूर्व ही शुभम ने मुंडन कराया था।

विद्यार्थीट्रॉले से टकराया : मंगलवारको दोपहर के समय निजी स्कूल का विद्यार्थी अपने वाहन से घर रहा था और लिंक रोड पर ट्राेले से टकराकर घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने इसकी कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई।