मार्बल खंडों की रॉयल्टी घटाई
बांसवाड़ा। राज्यसरकार ने मार्बल खंडों की रॉयल्टी 65 रुपए प्रतिटन से कम कर 35 रुपए प्रति टन कर दी है। यह जानकारी देते हुए खान एवं भू विज्ञान विभाग के एएमई जिनेष हूमड़ ने बताया कि इसकाे लेकर पालोदा-ओढ़ा क्षेत्र के मार्बल कारोबार से जुड़े लोगों से बात कर उन्हें नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें बताया गया कि अब मार्बल खंडों के परिवहन के लिए खान विभाग से परमिट लेकर ही माल की ढुलाई करनी होगी। यदि ऐसा नहीं किया गया तो विभाग के नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।